🟡 Rajasthan Board 10th Exam Twice a Year
Bhajanlal Sharma सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में बड़ा सुधार करते हुए नई शिक्षा नीति National Education Policy 2020 (NEP-2020) के तहत ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब Rajasthan Board of Secondary Education (RBSE) की 10वीं बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित की जाएंगी। शिक्षा मंत्री Madan Dilawar ने यह घोषणा बोर्ड परिणाम जारी करने के बाद की, जिसे प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।राजस्थान शिक्षा विभाग के नए ब्लूप्रिंट के अनुसार यह व्यवस्था सत्र 2026-27 से लागू होगी।
दो चरणों में होगी परीक्षा:
- पहला चरण (फरवरी-मार्च): सभी विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य मुख्य परीक्षा
- दूसरा चरण (मई-जून): फेल हुए छात्र, अनुपस्थित छात्र, कम अंक पाने वाले छात्र (इम्प्रूवमेंट के लिए)
अब तक की व्यवस्था में एक या दो विषयों में असफल होने पर छात्रों को सप्लीमेंट्री या पूरे साल का इंतजार करना पड़ता था।
नई प्रणाली के तहत:
- छात्रों को तुरंत दूसरा मौका मिलेगा
- मानसिक तनाव में कमी आएगी
- समय और साल दोनों की बचत होगी
राजस्थान बोर्ड का यह फैसला Central Board of Secondary Education (CBSE) के पैटर्न पर आधारित है, जो 2026 से इसी तरह की व्यवस्था लागू करने जा रहा है। इस कदम के साथ राजस्थान उन अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है, जो NEP-2020 को तेजी से लागू कर रहे हैं।
RBSE के अंतर्गत हर साल लगभग 10 लाख छात्र 10वीं में 9–10 लाख छात्र 12वीं में शामिल होते हैं। इस बदलाव से करीब 20 लाख परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि कई बार बीमारी या आकस्मिक कारणों से छात्र अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते। छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ेगा, परीक्षा का दबाव कम होगा, प्रदर्शन में सुधार आएगा। शिक्षा विभाग जल्द ही परीक्षा केंद्र, प्रश्नपत्र पैटर्न, मूल्यांकन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत गाइडलाइन जारी करेगा।



















