Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: अभ्यास करते समय 13 साल की बालिका को लगी फांसी…
Image

बीकानेर: अभ्यास करते समय 13 साल की बालिका को लगी फांसी…

RASHTRADEEP NEWS

बीकानेर में एक किशोरी की हैरान करने वाली मौत सामने आई है। बताया गया है कि 13 साल की किशोरी जिम्नास्टिक की प्रेक्टिस कर रही थी। इस दौरान गले में चुन्नी से फंदा लग गया। उसका दम घुटने लगा। हॉस्पिटल ले गए जहां मृत घोषित कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार मुक्ताप्रसाद कॉलोनी निवासी की 13 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत बुधवार रात को हो गई। जानकारी मिलने के बाद असहाय सेवा संस्था के सेवादारों ने शव को मोर्चरी तक पहुंचाने में सहयोग किया। थानाधिकारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं। वे घटना की पूरी जानकारी लेने के साथ ही जांच भी कर रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। इसकी रिपोर्ट के बाद जांच की दिशा तय होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *