Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • 14,000 करोड़ का घोटालेबाज मेहुल चोकसी गिरफ्तार…
Image

14,000 करोड़ का घोटालेबाज मेहुल चोकसी गिरफ्तार…

Bharat News

पंजाब नेशनल बैंक लोन फ्रॉड मामले में फरार चल रहे हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोकसी को सीबीआई के अनुरोध पर शनिवार को पकड़ा गया और फिलहाल वह बेल्जियम की जेल में है। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय जांच एजेंसियों ने औपचारिक पत्र भेजकर उसकी गिरफ्तारी की मांग की थी, जिसके बाद 2018 और 2021 में मुंबई कोर्ट द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

चोकसी, गीतांजलि ग्रुप का मालिक है, जिसकी भारत में लगभग 4,000 ज्वेलरी शोरूम थे। उस पर 14,000 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में शामिल होने का आरोप है। 65 वर्षीय चोकसी ने एंटीगुआ और बारबुडा की नागरिकता ले ली थी और भारत से भाग गया था। अब भारत बेल्जियम से उसके प्रत्यर्पण की मांग कर रहा है। गौरतलब है कि, चोकसी के साथ इस घोटाले में नीरव मोदी भी सह-आरोपी है, जो इस समय लंदन में प्रत्यर्पण का इंतजार कर रहा है। दोनों जनवरी 2018 में भारत से भागे थे और कुछ ही दिन बाद देश को इस महाघोटाले की भनक लगी।

यह गिरफ्तारी भारत के लिए कानूनी जीत मानी जा रही है और अब देखना होगा कि बेल्जियम सरकार प्रत्यर्पण प्रक्रिया को कितनी जल्दी आगे बढ़ाती है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *