Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में 15 साल का बच्चा रहस्यमयी तरीके से गायब…
Image

बीकानेर में 15 साल का बच्चा रहस्यमयी तरीके से गायब…

🔴 Bikaner News Today

बीकानेर के रामपुरा बस्ती क्षेत्र से एक 15 वर्षीय नाबालिग के लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में चिंता का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, किशोर 19 नवंबर को अचानक घर से कहीं चला गया। परिजनों ने बताया कि अगले दिन, 20 नवंबर को वह अपने मामा के घर पहुंचा, लेकिन वहां से दोबारा बिना बताए निकल गया। इसके बाद से उसकी कोई लोकेशन या सुराग नहीं मिला है।

परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और पड़ोस में काफी तलाश की, लेकिन किशोर का कोई पता नहीं चल पाया। नाबालिग के पिता ने अज्ञात व्यक्ति पर शक जताते हुए मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के CCTV फुटेज व मोबाइल लोकेशन की मदद से खोजबीन कर रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *