Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में लगेगा 151 फुट ऊंचा तिरंगा झंडा
Image

बीकानेर में लगेगा 151 फुट ऊंचा तिरंगा झंडा

बीकानेर के संभागीय आयुक्त कार्यालय में 151 फीट ऊंचा तिरंगा लहराया जाएगा। इसके लिए तैयारी पूरी हो गई है। पोल आ चुके हैं और कुछ ही दिन में ये तिरंगा आसमान में लहराता हुआ नजर आए। दरअसल, राष्ट्रीयता के भाव से ओतप्रोत ये तिरंगा आम लोगों की भागीदारी के साथ लगाया जा रहा है। बड़ी संख्या में बीकानेर के लोगों ने इस कार्य में आर्थिक सहयोग भी दिया है।

संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन की पहल पर करीब साढ़े 13 लाख रुपए की लागत से तिरंगा बनवाया गया है। इसके लिए लोहे के मजबूत पोल बनवाए गए हैं। जो तैयार होकर संभागीय आयुक्त कार्यालय परिसर में पहुंच गए हैं। अब इन पोल पर तिरंगे झंडे को स्थापित करने की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। संभागीय आयुक्त ने बताया कि इसे सहभागी तिरंगा नाम दिया गया है। तिरंगे झंडे को स्थापित करने में शहर वसियों से आर्थिक सहयोग लिया गया है। यह जिले में अब तक का स्थापित सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा होगा। इसके लिए पोल इत्यादि सामान पहुंच गया है तथा शीघ्र ही इसे तैयार कर जिले के निवासियों को समर्पित किया जाएगा। इससे पहले बीकानेर के विश्वविद्यालय परिसरों में ही ऊंचे तिरंगे लगे हुए हैं। जिसमें महाराजा गंगा सिंह युनिवर्सिटी, स्वामी केशवानन्द एग्रीकल्चर युनिवर्सिटी, वेटरनरी युनिवर्सिटी विशेष है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *