🔴 Rajasthan Crime News
श्रीगंगानगर के कोतवाली थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ सिलाई सेंटर पर बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पीड़िता की बड़ी बहन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार किशोरी 9 सितंबर से सिलाई सीखने सेंटर जा रही थी। इसी दौरान सेंटर संचालिका ने उसे अपनी साजिश में फंसाया। आरोप है कि, संचालिका ने अपने परिचित तीन युवकों को बुलाकर किशोरी को उनके हवाले कर दिया।
शिकायत में बताया गया है कि, 9 सितंबर को किशोरी को बंधक बनाकर आरोपियों ने बारी-बारी से रेप (Rape in Shri Ganganagar) किया। यही नहीं, आरोपियों ने उसकी वीडियो और फोटो भी बना लिए। इसके बाद लगातार 25 सितंबर तक उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करते रहे। जब पीड़िता ने सिलाई सेंटर जाने से इंकार किया, तो बड़ी बहन को शक हुआ। पूछताछ में किशोरी रो-रोकर पूरी घटना बताने लगी। इसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने किशोरी की मेडिकल जांच करवाकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
















