Bikaner News: स्व. श्री मूलाराम गोदारा की स्मृति में 240 लोगों ने किया रक्तदान

Bikaner पंचायत समिति के सहायक विकास अधिकारी मूलाराम जी गोदारा ने चौथी पुण्यतिथि पर सोमवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमे 240 लोगों ने रक्तदान किया। यह शिविर सोमवार को जैसलमेर रोड पर कल्ला पेट्रोल के पीछे सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक लगाया गया। शिविर में युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास ने भी शिविर में उपस्थित होकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर बीकानेर पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों के ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम सहायक, जिला परिषद और पंचायत समिति के कर्मियों ने भी रक्तदान किया।

इस मौके पर जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, देहात भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर पंचारिया, भाजपा नेता राजकुमार किराडू, भाजयुमो अध्यक जसराज सिंवर, वेद व्यास मौजूद रहे। आयोजक बलवीर सिंह गोदारा ने सभी रक्तदाताओं का आभार भी व्यक्त किया।















