RASHTRA DEEP NEWS
नागोर जिले में डाक विभाग की भर्ती में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। ग्रामीण डाक सेवक की भर्ती में 28 अभ्यर्थियों ने 10 वी की फर्जी मार्कशीट पेश करके यह फर्जीवाड़ा किया है। खुलासा होने के बाद डाक विभाग ने मुकदमा भी दर्ज करवा दिया है। नागौर के डाक अधीक्षक राम अवतार सोनी ने यह मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज कराते हुए डाक अधीक्षक ने एफआईआर में जानकारी दी कि ग्रामीण डाक सेवक के नाम 2 मई को एक भर्ती निकाली गई थी। इस भर्ती में वरियता के आधार पर पद भरने थे। नागौर डाक मंडल में भी पद रिक्त चल रहे थे। ऐसे में रिक्त पदों के अनुपात में अनेक आवेदकों को नागौर मंडल आवंटित हुआ। नागौर मंडल आवंटित होने के बाद जब अभ्यर्थियों ने दस्तावेज पेश किए तो 28 जनों ने गड़बड़झाला करते हुए 10वीं की फर्जी मार्कशीट पेश कर दी। इन मार्कशीट का डाक विभाग ने सत्यापन कराया तो राज खुला, जिसके बाद डाक विभाग ने नागौर के कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।



















