Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • 10 मई तक 29 एयरपोर्ट्स बंद 5 जिलों में स्कूलों की छुट्टी…
Image

10 मई तक 29 एयरपोर्ट्स बंद 5 जिलों में स्कूलों की छुट्टी…

Schools closed in India

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण बॉर्डर इलाकों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। जम्मू कश्मीर, गुजरात, राजस्थान, पंजाब और अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों से लेकर एयरपोर्ट्स तक को बंद कर दिया गया है।

8 राज्यों के 29 एयरपोर्ट्स पर 10 मई तक बंदी
भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद पाकिस्तान द्वारा भारत पर ड्रोन अटैक किए जाने के बाद, सिविल एविएशन डिपार्टमेंट ने नई एडवाइजरी जारी की है। इसके अनुसार, एयरपोर्ट्स पर अब पैसेंजर्स को डबल सुरक्षा जांच से गुजरना होगा। इसके चलते, एयर इंडिया, आकासा, स्पाइसजेट और इंडिगो जैसी प्रमुख एयरलाइनों ने यात्रियों को 3 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी है। वहीं, श्रीनगर एयरपोर्ट समेत जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के बॉर्डर जिलों में सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर और बाड़मेर जिलों में सरकारी और प्राइवेट स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच के तनाव को देखते हुए नागरिकों से सतर्क रहने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *