Rajasthan airports reopen
भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव के चलते सुरक्षा कारणों से देशभर के 32 एयरपोर्ट्स पर एयर ट्रैफिक को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। इनमें राजस्थान के बॉर्डर क्षेत्रों के प्रमुख एयरपोर्ट्स – बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, किशनगढ़ और उतरलाई शामिल थे।
एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने सोमवार को प्रेस रिलीज जारी कर इस बात की पुष्टि की है कि अब ये सभी एयरपोर्ट्स 15 मई से पहले की निर्धारित अवधि से पहले ही तत्काल प्रभाव से एयरक्राफ्ट ऑपरेशन्स के लिए दोबारा खोल दिए गए हैं। AAI ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी फ्लाइट्स और बुकिंग से जुड़ी जानकारी संबंधित एयरलाइन कंपनियों की वेबसाइट्स पर जाकर जांचें।
बीकानेर वासियों के लिए यह राहत की खबर है क्योंकि अब एयर कनेक्टिविटी फिर से बहाल होने जा रही है। ऐसे में व्यापार, पर्यटन और अन्य क्षेत्रों को भी नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।















