Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: कांस्टेबल भर्ती में नहीं पहुंचे 32 फीसदी केंडिडेट्स…
Image

बीकानेर: कांस्टेबल भर्ती में नहीं पहुंचे 32 फीसदी केंडिडेट्स…

RASHTRADEEP NEWS

बीकानेर सहित संभाग के चारों जिलों में 95 पदों पर कांस्टेबल भर्ती के लिए 780 केंडिडेट्स के बीच मुकाबला रह गया है, जबकि इसके लिए 1152 केंडिडेट्स ने आवेदन किया था। यहां स्वामी केशवानन्द कृषि विश्वविद्यालय के मैदान पर बुधवार को भर्ती के लिए दौड़ सहित अन्य शारीरिक परीक्षण किए गए, जिसके बाद रिजल्ट तैयार करके जयपुर मुख्यालय को भेज दिया गया।

इस परीक्षा के लिए 1152 केंडिडेट्स को बुलाया गया था लेकिन 780 केंडिडेट्स ही पहुंचे। शारीरिक परीक्षण में 32 फीसदी केंडिडेट्स नहीं आए, जो अब नियुक्ति की दौड़ से बाहर हो गए हैं। शेष सभी ने स्टेडियम में पहले दौड़ में हिस्सा लिया। पांच किलोमीटर की दौड़ में सामान्य पुरुषों को पच्चीस मिनट, पूर्व सैनिकों को तीस मिनट और महिलाओं को 35 मिनट दिए गए। ट्राइबल सब प्लान क्षेत्र के एससी एसटी केंडिडेट्स को 30 मिनट दिए गए। पुरुषों के लिए 168 और महिलाओं के लिए 152 सेंटीमीटर की लंबाई आवश्यक रखी गई थी। इसी तरह पुरुषों के लिए सीने और महिलाओं के वजन की बाध्यता भी रखी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *