Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • कट्टों के नीचे दबकर 4 वर्षीय मासूम की मौत…
Image

कट्टों के नीचे दबकर 4 वर्षीय मासूम की मौत…

⚪ Bikaner Accident News

बीकानेर जिले के लूणकरणसर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार वर्षीय मासूम की जान चली गई। हादसा उस समय हुआ जब राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर जा रही एक पिकअप गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन हरियासर से लूणकरणसर की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में वाहन का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सड़क पर पलट गई। पिकअप में मोठ के कट्टे भरे हुए थे, जो हादसे के बाद सड़क पर बिखर गए। हादसे में वाहन में सवार चार वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया और कट्टों के नीचे दब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मासूम को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और टोल प्लाजा की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद सड़क पर बिखरे कट्टों को हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू करवाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *