Rajasthan News
समाजवादी पार्टी के सांसद Ramjilal Suman द्वारा मेवाड़ के राजा Rana Sanga को गद्दार कहे जाने के बाद देशभर में विरोध शुरू हो गया है। राजस्थान में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने इस बयान की निंदा करते हुए सांसद की जुबान काटने वाले को 5.51 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।
गुरुवार को उदयपुर में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उदयपुर इकाई के अध्यक्ष अर्जुन सिंह चूंडावत ने ऐलान किया कि जो भी व्यक्ति सांसद सुमन की जुबान काटकर लाएगा, उसे 5.51 लाख रुपए का इनाम मिलेगा। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि सांसद ने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी, तो समाजवादी पार्टी के हर बड़े नेता का मुंह काला किया जाएगा।प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट के बाहर सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला फूंका और उनकी राज्यसभा सदस्यता खत्म करने की मांग की।

















