Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • फरीदाबाद की मस्जिद से 5 किलो संदिग्ध पाउडर बरामद, FSL रिपोर्ट का इंतज़ार…
Image

फरीदाबाद की मस्जिद से 5 किलो संदिग्ध पाउडर बरामद, FSL रिपोर्ट का इंतज़ार…

Faridabad mosque powder recovery

फरीदाबाद के डबुआ थाना क्षेत्र में रविवार को की गई सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने त्यागी मार्केट स्थित एक मस्जिद से करीब 5 किलो सफेद संदिग्ध पाउडर बरामद किया। पुलिस ने मौके से पाउडर भरे कट्टे को सील कर फॉरेन्सिक साइंस लैब (FSL) भेज दिया है। जब से यह खबर सामने आई है, इलाके में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं और मस्जिद में हुई तलाशी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पाउडर की वास्तविक प्रकृति का खुलासा सिर्फ लैब रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। प्राथमिक रूप से संभावना जताई जा रही है कि यह भवन निर्माण में इस्तेमाल होने वाला कोई साधारण पदार्थ जैसे सीमेंट, पुट्टी आदि भी हो सकता है, लेकिन जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सकता।
डबुआ थाना एसएचओ रणधीर सिंह ने कहा, हमने बरामद सामग्री को सुरक्षित FSL भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट जानकारी मिलेगी। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने मस्जिद के भीतर मौजूद ताले लगे कमरों, लॉकर और अलमारी की भी गहन तलाशी ली। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई ताकि कार्रवाई में पारदर्शिता बनी रहे।

रविवार को पुलिस ने पूरे इलाके में बड़ा चेकिंग अभियान चलाया। मस्जिदें, अन्य धार्मिक स्थल, साइबर कैफे, धर्मशालाएँ, होटल और गेस्ट हाउस, किरायेदार वेरिफिकेशन दस्तावेज, सेकंड हैंड वाहनों की खरीद-फरोख्त हर जगह बारीकी से जांच की गई। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगामी त्योहारों एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाया गया।

मस्जिद से संदिग्ध पाउडर बरामद होने की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में चर्चा का माहौल बन गया। सोशल मीडिया पर तलाशी का वीडियो वायरल होने के बाद कई तरह की अफवाहें भी फैलने लगी हैं। फिलहाल पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अपुष्ट जानकारी पर भरोसा न करें।



1 Comments Text
  • bbiLBsFeNtESxYIM says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    BhFAGhkBgCyrEflWJwSM
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *