Operation Sindoor
भारत ने एक बार फिर अपने दुश्मनों को करारा जवाब देते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इस सटीक और निर्णायक कार्रवाई में भारत के सशस्त्र बलों ने लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे खूंखार आतंकी संगठनों के पांच बड़े कमांडरों को ढेर कर आतंक के नेटवर्क को जबरदस्त झटका दिया है।
सूत्रों के अनुसार, मारे गए आतंकियों में मसूद अजहर के साले और उसके करीबी रिश्तेदार शामिल हैं। जानिए उन पांच दुर्दांत आतंकियों के बारे में, जिनका खात्मा भारत की जबरदस्त सर्जिकल स्ट्राइक से हुआ:
1. मुदस्सर खादियन खास उर्फ अबू जुंदाल (लश्कर-ए-तैयबा)
- लाहौर के पास मुरीदके में मरकज तैयबा का प्रभारी।
- पाकिस्तानी सेना ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार किया।
- पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज और सेना प्रमुख ने पुष्पांजलि अर्पित की।
- अंतिम नमाज का नेतृत्व हाफिज अब्दुल रऊफ (जमात-उद-दावा) ने किया।
2. हाफिज मुहम्मद जमील (जैश-ए-मोहम्मद)
- मौलाना मसूद अजहर का बड़ा साला।
- बहावलपुर स्थित मरकज सुभान अल्लाह का संचालन करता था।
- आतंकियों की भर्ती और फंडिंग में सक्रिय भूमिका।
3. मोहम्मद यूसुफ अजहर उर्फ उस्ताद जी (जैश-ए-मोहम्मद)
- मसूद अजहर का साला और आईसी-814 विमान अपहरण मामले में वांछित।
- जम्मू-कश्मीर में कई बड़े हमलों में शामिल रहा।
4. खालिद उर्फ अबू अकाशा (लश्कर-ए-तैयबा)
- कश्मीर घाटी में आतंक फैलाने वाला बड़ा चेहरा।
- अफगानिस्तान से हथियारों की तस्करी में भी संलिप्त।
- फैसलाबाद में हुए अंतिम संस्कार में पाकिस्तानी सेना के वरिष्ठ अधिकारी और डिप्टी कमिश्नर शामिल हुए।
5. मोहम्मद हसन खान (जैश-ए-मोहम्मद)
- मुफ्ती असगर खान कश्मीरी (PoK में जैश का ऑपरेशनल कमांडर) का बेटा।
- कश्मीर में आतंकी हमलों के समन्वय में अहम भूमिका निभाई।
भारत की चेतावनी स्पष्ट है: आतंकवाद को पनाह देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।


















