Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • एक ही मंच पर 7000+ नौकरियों का अवसर, कल राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगा आयोजन…
Image

एक ही मंच पर 7000+ नौकरियों का अवसर, कल राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगा आयोजन…

⚪ Bikaner News Today

बीकानेर जिले के युवाओं के लिए रोजगार की दिशा में बड़ा अवसर सामने आ रहा है। जिला प्रशासन एवं उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में युवा संबल मेला आयोजित किया जाएगा। मेले को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय के उप निदेशक हरगोबिंद मित्तल ने बताया कि इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के 42 प्रतिष्ठित नियोक्ताओं और सरकारी विभागों की 10 स्टॉल्स लगाई जाएंगी। इन संस्थानों द्वारा 7,000 से अधिक रोजगार अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे विभिन्न शैक्षणिक योग्यताओं वाले युवाओं को सीधा लाभ मिलेगा। मेला प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा। अतिथियों, प्रशासनिक अधिकारियों और मीडिया प्रतिनिधियों का प्रवेश गेट नंबर 1 से रहेगा, जबकि नियोक्ता एवं रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थी आईटीआई कॉलेज के सामने स्थित गेट नंबर 2 से प्रवेश करेंगे। प्रवेश के समय आशार्थियों की उपस्थिति दर्ज की जाएगी।

जो युवा ऑनस्पॉट पंजीकरण करना चाहते हैं, उनके लिए क्यूआर कोड आधारित पंजीकरण सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा युवाओं की सुविधा के लिए एक विशेष वेटिंग एरिया बनाया गया है, जहां विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शनात्मक व्याख्यान दिए जाएंगे। रोजगार मेले में भाग लेने वाले युवाओं को अपना बायोडाटा, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दस्तावेजों की प्रतियां तथा पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। प्रशासन का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक युवाओं को एक ही मंच पर रोजगार से जोड़ा जा सके और उन्हें करियर से जुड़ी सही दिशा मिल सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *