Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • देर रात SMS हॉस्पिटल में आग लगने से 8 मरीजों की दर्दनाक मौत…
Image

देर रात SMS हॉस्पिटल में आग लगने से 8 मरीजों की दर्दनाक मौत…

SMS Hospital Jaipur

राजस्थान की राजधानी जयपुर के SMS हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में रविवार देर रात दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। देर रात 11:20 बजे न्यूरो ICU वार्ड के स्टोर रूम में आग लगने से 8 मरीजों की मौत हो गई, जिनमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है।

देखें वीडियो:-https://www.facebook.com/share/r/1A6r6eXn7H/

फायर विभाग के मुताबिक, अलार्म बजते ही टीम मौके पर पहुंची, लेकिन पूरे वार्ड में घना धुआं भर गया था। अंदर जाने का कोई रास्ता नहीं था, इसलिए फायरकर्मियों ने बिल्डिंग की दूसरी ओर से खिड़कियों के कांच तोड़कर पानी की बौछार की। आग पर काबू पाने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगा। 11 मरीजों वाले ICU के साथ लगे दूसरे वार्ड के 13 मरीजों को भी बेड सहित बाहर सड़क पर शिफ्ट किया गया। ट्रॉमा सेंटर के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजन रोते-बिलखते अपने मरीजों को तलाशते नजर आए।

परिजनों का आरोप: 20 मिनट पहले बताया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया

भरतपुर निवासी शेरू ने बताया कि, आग लगने से 20 मिनट पहले धुआं उठना शुरू हो गया था। उन्होंने कई बार स्टाफ को इसकी जानकारी दी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। थोड़ी देर में प्लास्टिक की ट्यूब पिघलकर गिरने लगीं और वार्ड बॉय भाग निकले। हमने अपने पेशेंट को खुद बाहर निकाला। दो घंटे बाद ही उसे ग्राउंड फ्लोर पर शिफ्ट किया गया। अब तक नहीं पता कि वो जिंदा हैं या नहीं – शेरू, मरीज के परिजन।

इस दौरान मंत्री किरोड़ी लाल मीणा और शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी मौके पर पहुंचे स्थिति का जायज़ा लिया। मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं अस्पताल प्रशासन से राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा ट्रॉमा सेंटर भर्ती मरीजों और उनके परिजनों का हालचाल जाना।

इन 8 की हुई मौत

पिंटू (सीकर), दिलीप (जयपुर), सर्वेश (आगरा), रुकमणि (भरतपुर), कुषमा (भरतपुर/, बहादुर (जयपुर), दिगंबर वर्मा (सवाई माधोपुर), श्रीनाथ (भरतपुर)


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *