RASHTRADEEP NEWS
सूत्रों के अनुसार खबर आ रही है कि भाजपा के दो नेता जो बीकानेर पूर्व से दावेदारी कर रहे थे पर टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर, भाजपा के दो नेता कांग्रेस की टिकट पाने की कोशिश कर रहे है। बीकानेर पूर्व में अभी तक कांग्रेस ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। लगातार तीन चुनाव हारने के बाद बीकानेर पूर्व में कांग्रेस आलाकमान फिर से एक नया दाव खेल सकते है। जिसमे कांग्रेस इस सीट पर किसी नए प्रत्याशी को ला सकती हैं। हालाँकि सीएम गहलोत खुद बीकानेर पूर्व को लेकर सभी समीकरणों पर नजर रखे हुए है।
जेसे की 2013 के चुनाव में भी कांग्रेस ने भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल गहलोत को टिकट दिया था। और 2018 के चुनाव में नोखा से विधायक रह चुके कन्हैया लाल झंवर को कांग्रेस ने बीकानेर पूर्व से टिकट दिया था। अब देखना होगा कि 2023 के चुनाव में क्या कांग्रेस भाजपा नेता को बीकानेर पूर्व से टिकट दे सकती हैं?