Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • एक नवंबर को राजस्थान में तीसरी सूची जारी कर सकती हैं भाजपा, इन दिग्गज नेताओ के नाम आने की उम्मीद…
Image

एक नवंबर को राजस्थान में तीसरी सूची जारी कर सकती हैं भाजपा, इन दिग्गज नेताओ के नाम आने की उम्मीद…

RASHTRADEEP NEWS

सूत्रों के अनुसार, नामों का चयन किया जा चुका है और अब मोहर लगनी बाकी है। 9 अक्तूबर को भाजपा ने 41 लोगों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें सात सांसद को टिकट देकर चुनाव में उतारा गया था। 21 अक्तूबर को 83 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी, जिसमें प्रदेश के दिग्गज नेताओं के नाम जारी हुए थे, जिसमें राजेंद्र राठौर, वसुंधरा राजे के नाम प्रमुख थे। भाजपा की तीसरी सूची में प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं के नाम हो सकते हैं। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का भी नाम सूची आने की उम्मीद जताई जा रही है।

भाजपा की तीसरी सूची 50 नामों की हो सकती है। हाल ही में भाजपा का दामन थामने वाले कई नेताओं के नाम सूची में हो सकते हैं।

पंडित सुरेश मिश्रा को हवा महल, ज्योति खंडेलवाल को किशन पोल, रवीन्द्र भाटी को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने सरदारपुरा से चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। भाजपा के कई दिग्गज नाम अभी भी बाकी हैं, जिनको भी तीसरी सूची में जगह मिलने की उम्मीद जतायी जा रही है। पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी, अरुण चतुर्वेदी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी और भी कई नामों पर चर्चा की जा चुकी है। सूत्र बताते हैं कि भाजपा की तीसरी सूची एक नवंबर तक जारी की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *