Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • भाजपा को विकास और सोशल सिक्योरिटी से कोई सरोकार नहीं: कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहन प्रकाश…
Image

भाजपा को विकास और सोशल सिक्योरिटी से कोई सरोकार नहीं: कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहन प्रकाश…

RASHTRADEEP NEWS

प्रदेश में ईडी की एंट्री को लेकर कांग्रेस-भाजपा में सियासत जारी है। दोनों ही प्रमुख दलों के नेता एक दूसरे पर जुबानी हमला बोल रहे हैं। शनिवार को कांग्रेस कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहन प्रकाश ने जयपुर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रेसवार्ता की। इस दौरान मोहन प्रकाश ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस की ओर से दी गई गारंटी फिर से हमारी सरकार बनाने पर दिशा में काम करेगी।

मोदी राज में राजनीति की विश्वसनीयता गिर रही है, इसलिए राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत ने एक नया मॉडल ऑफ गर्वमेन्ट दिया। कांग्रेस सरकार ने सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और भविष्य के लिए रोड मैप देने का काम किया है। इसलिए देश के अन्य राज्यों की सरकारों को इस मॉडल पर विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। जबकि भाजपा का विकासऔर सोशल सिक्योरिटी से कोईसरोकार नहीं है। इसलिए भाजपा मोदी और कमल पर वोट मांग रहे हैं। भाजपा का मॉडल है, लूट और जूठ का जिसमे कोई विजन नही।

ईडी के अधिकारियों को गाली दे रहे मुख्यमंत्री गहलोत : सीपी जोशी: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत संवैधानिक पद पर बैठकर ईडी के अधिकारियों को गाली दे रहे हैं। प्रदेश के सभी कर्मचारी उनके इस आचरण को देख रहे हैं कि एक सीएम किस कदर हार के डर से बौखलाकर कर्मचारी अधिकारियों के लिए इस प्रकार की भाषा का उपयोग कर रहे हैं। अब समय आ गया है जब प्रदेश की जनता इस तरह गाली देने वाले और अपमान करने वाले मुखिया को विदा कर देगी। देश और दुनिया में पीएम मोदी की नीतियों और विचारधारा के समर्थक बढ़ रहे हैं। देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी की गारंटियों में विश्वास व्यक्त कर रही है, इससे कांग्रेस के कुनबे में खलबली मची हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *