RASHTRADEEP NEWS
शिव विधानसभा सीट से भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद आखिरकार जेएनवीयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रविंद्र सिंह भाटी ने बगावती तेवर दिखा दिए हैं। रविवार को रविंद्र सिंह भाटी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। वे सोमवार को शिव विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे।














