Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के दो कैप्टन समेत चार शहीद…
Image

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के दो कैप्टन समेत चार शहीद…

RASHTRADEEP NEWS

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आज सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान सेना के 2 कैप्टन समेत चार जवान शहीद हो गए। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक आज सुबह 9 बजे सेना को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। एनकाउंटर में सेना के 2 कैप्टन और दो जवान शहीद हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर 2 आतंकवादी फंसे हुए थे। सर्च ऑपरेशन के दौरान धर्मसाल के बाजीमल इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में दो अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए। सर्च ऑपरेशन में सेना के राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों के साथ पैराट्रूपर्स भी शामिल हुए. लेकिन आतंकी घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही सेना उन आतंकियों के नजदीक पहुंची, वैसे ही आतंकियों की ओर से सेना पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। इसमें सेना के 2 कैप्टन रैंक के अफसर और एक जवान शहीद हो गए। सेना का एक जवान घायल हो गया था। घायल जवान को इलाज के लिए उधमपुर ले जाया गया था।

9 घंटे से ज्यादा वक्त से एनकाउंटर चल रहा है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है। ताकि आतंकी बचकर भाग न सकें। बताया जा रहा है कि एनकाउंटर में एक राष्ट्रीय राइफल्स के कैप्टन और दूसरे पैराट्रूपर्स के कैप्टन शहीद हुए हैं। जबकि पैराट्रूपर्स का एक हवलदार शहीद हो गए हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *