Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • राजस्थान में महिलाएं हो सकती हैं गेम चेंजर…
Image

राजस्थान में महिलाएं हो सकती हैं गेम चेंजर…

RASHTRADEEP NEWS

राजस्थान विधानसभा चुनाव में 75.45 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि वर्ष 2018 में प्रदेश में हुआ था 74.71 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार मतदान प्रतिशत में महिलाएं पुरुषों से आगे रहीं है। महिलाएं गेम चेंजर साबित हो सकती है। वोटिंग परसेंट बढ़ने से डरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को महिलाओं मतदाता राहत की उम्मीद लाई है।

दरअसर, गहलोत सरकार ने प्रदेश की एक करोड़ से ज्यादा महिलाओं को फ्री में मोबाइल दिए है। इन में से करीब 60 लाख महिलाओं को मोबाइल मिल भी गई है। जबकि बाकि को आचार संहिता हटने के बाद मिलने की उम्मीद है।सीएम गहलोत ने महिलाओं के लिए लोक कल्याणकारी योजनाएं लागू की है। योजना के तहत गहलोत सरकार 18-45 आयु वर्ग की किशोरियों और महिलाओं को शामिल करते हुए लगभग तीन लाख लाभार्थियों को प्रतिमाह 12 सेनेटरी नैपकिन का निःशुल्क वितरण करती है। कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में साल में परिवार की महिला मुखिया को 10 हजार रुपये देने का वादा भी किया है। ऐसे में सियासी जानकारों का कहना है कि कांग्रेस को महिला वोटर्स का साथ मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *