RASHTRADEEP NEWS
बीकानेर की कक्षा 6 की छात्रा अविशा भारद्वाज कौन बनेगा करोड़पति में पहुंच गई है। अविशा का केबीसी में रजिस्ट्रेशन 16 सितंबर को हुआ। ऑनलाइन ऑडिशन 24 सितंबर को हुआ इसके पश्चात ग्राउंड ऑडिशन और पर्सनल इंटरव्यू 8 अक्टूबर को हुआ। केबीसी प्रक्रिया के तहत फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट सेलेक्शन 22 अक्टूबर को होने के पश्चात केबीसी के 20 से 23 नवंबर तक प्रसारित एपिसोड में अविशा ने कार्यक्रम में भाग लिया।
आरएसवी ग्रुप ऑफ आफ स्कूल्स के सीएमडी सुभाष स्वामी ने इसे विद्यालय और पूरे बीकानेर के लिए गौरव बताया। प्रधानाचार्या निधि स्वामी ने छात्रा को बधाई और शुभकामना दी। उन्होंने बताया कि 3 अक्टूबर 2014 को प्रसारित केबीसी-8 में भी विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी अर्पित शर्मा और अंकित शर्मा ने भाग लेकर 25 लाख की राशि जीती थी। विद्यालय के वार्षिक उत्सव में भी छात्रा का विशेष रूप से सम्मान किया जाएगा।















