RASHTRADEEP NEWS
सीआईडी फेम दिनेश फडनीस का निधन हो गया है। 57 की उम्र में दिनेश ने आखिरी सांस ली। रविवार को ही दिनेश को दिल का दौरा पड़ने से अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसके बाद से उनकी हालत गंभीर ही बताई जा रही थी। फैंस उनके ठीक होने के लिए बहुत प्रार्थना कर रहे थे, लेकिन किसी की भी प्रार्थना काम नहीं आई और दिनेश सबको छोड़कर चले गए।

















