RASHTRADEEP NEWS
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को आज राजधानी जयपुर में गोली मार दी गई। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को गोली श्यामनगर इलाके में उनके घर में घुसकर मारी गई है। उसके बाद उनको मेट्रो मास अस्पताल में ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई, सुखदेव सिंह पर फायरिंग की सूचना मिलते ही समूचे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस के अलावा आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके में पुलिस का भारी जाब्ता तैनात कर दिया गया।