RASHTRADEEP NEWS
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्विट करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का जनादेश हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं। विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी। प्रजालु तेलंगाना बनाने का वादा हम जरूर पूरा करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया।
राजस्थान में कांग्रेस 70 सीटों पर है वहीं भाजपा ने लगभग पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा 115 सीटों पर आगे है। वहीं छत्तीसगढ़ में भाजपा 55 सीटों पर आगे है और कांग्रेस महज़ 33 सीटों पर सिमट गई है। भाजपा ने मध्यप्रदेश में प्रचंड बहुमत प्राप्त किया है।