RASHTRADEEP NEWS
विधानसभा चुनाव में बहुमत मिलने के 10वें आखिरकार राजस्थान को नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है। भाजपा की विधायक दल की मंगलवार यानी आज होने वाली है। इस बैठक नए मुख्यमंत्री का नाम घोषित किया जाएगा।
पर्यवेक्षक और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे जयपुर पहुंचेंगे। दोपहर बाद विधायक दल की बैठक लेंगे और फिर मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी। इधर भाजपा प्रदेश कार्यालय को केसरिया रंग के साथ राजस्थानी थीम पर सजाया गया है।

भाजपा विधायक दल की बैठक मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में रखी गई है। सभी भाजपा विधायकाें को दोपहर एक बजे तक प्रदेश कार्यालय पहुंचने के लिए कहा गया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में दोपहर डेढ़ से तीन बजे तक रजिस्ट्रेशन और लंच रखा गया है। इसके बाद शाम चार बजे विधायक दल की बैठक शुरु होगी। भाजपा विधायक दल की बैठक में राजनाथ सिंह अलाकमान का फैसला सुनाएंगे और विधायकों से राय लेंगे। इसके बाद प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करेंगे।