राष्ट्रदीप न्यूज़ बीकानेर अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा के नेतृत्व में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा लव शर्मा को कोटा उत्तर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष बनने पर उनके कार्यालय में पहुंचकर माल्यार्पण कर पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया

प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा ने लव शर्मा को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर उनको बधाई दी एवं आह्वान किया कि वे जनता को नगर निगम से जुड़े कार्यों में सुगमता उपलब्ध करवाएं
इस अवसर पर शैक्षणिक ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंज बिहारी गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष जगमोहन गौतम, संभागीय अध्यक्ष भगवान स्वरूप गौतम, जिला अध्यक्ष संजय गौतम, प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री डॉ आर सी गौतम, जिला महामंत्री प्रवीण पंचोली, खेमराज शर्मा एवं गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समिति दादाबाड़ी अध्यक्ष बृजेश शर्मा उपस्थित रहे















