Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग, धमाके के साथ 3 ड्रम हुए ब्लास्ट…
Image

केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग, धमाके के साथ 3 ड्रम हुए ब्लास्ट…

RASHTRADEEP NEWS

जयपुर के केमिकल गोदाम में बुधवार दोपहर भीषण आग लग गई। गोदाम के अंदर रखे तीन ड्रम धमाके के साथ ब्लास्ट होने से लोगों में दहशत फैल गई। आग की चपेट में आने से एक डेयरी बूथ और बाइक भी जलकर राख हो गए। फायर बिग्रेड की 7 गाड़ियों ने आधे घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया।फायर ऑफिसर राजेन्द्र नागर ने बताया कि 22 गोदाम फायर स्टेशन के पास ही रीको एरिया में एक केमिकल का छोटा गोदाम बना हुआ है। गोदाम में केमिकल से भरे 8 ड्रम रखे हुए थे। दोपहर करीब 12:30 बजे पास ही लगे ट्रांसफॉर्मर से निकली चिंगारी से बंद पड़े गोदाम में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। आग लगने से केमिकल से भरा एक ड्रम ब्लास्ट हो गया और धमाका हुआ। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

फायर स्टेशन में मौजूद कर्मचारियों के देखने पर केमिकल गोदाम में आग लगी दिखाई दी। फायर स्टेशन से पहुंची 7 गाड़ियों ने आधे घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान गोदाम में रखे केमिकल से भरे 3 ड्रमों में ब्लास्ट हुआ। इस दौरान गोदाम के पास खड़ी बाइक और एक डेयरी बूथ भी आग की चपेट में आ गए और जलकर खाक हो गए। समय रहते आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा होने से बच गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *