Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाई जाएगी पूर्व पीएम वाजपेयी की जयंती…
Image

25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाई जाएगी पूर्व पीएम वाजपेयी की जयंती…

RASHTRADEEP NEWS

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा । सुशासन दिवस का उद्देश्य उत्तरदायी, पारदर्शी एवं जवाबदेही प्रशासन हेतु सुशासन विचारों से अवगत करवाना हैं।

जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि सुशासन दिवस पर जिला मुख्यालय सहित नगर निकायों, पंचायत समितियों एवं ग्राम पंचायतों के स्तर पर कार्यकम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया जाएगा और जनप्रतिनिधियों एवं कार्मिकों को सुशासन की शपथ दिलाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि सभी कार्यालयों में अटल विचार संगोष्ठी एवं अटल कविता का पठन भी होगा। 25 से 31 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले स्वच्छता सप्ताह के दौरान अधिकारियों द्वारा लंबित जन अभियोग परिवादों को प्राथमिकता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस 2014 से सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *