RASHTRADEEP NEWS
बीकानेर के लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। बता दें कि गोदारा लूणकरणसर से लगातार दो बार के विधायक है। इस बार गोदारा को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।
इसके अलावा कैबिनेट मंत्री पद पर दौसा विधायक किरोडी लाल मीणा, लोहावट विधायक गजेन्द्र सिंह खींवसर, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, झाड़ोल सीट से विधायक बाबूलाल खराड़ी, रामगंजमंडी से विधायक मदन दिलावर, लूणी विधायक जोगाराम पटेल, पुष्कर विधायकbसुरेश सिंह रावत, जैतारण विधायक अविनाश गहलोत, सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत, प्रतापगढ़ विधायक हेमंत मीणा, मालपुरा विधायक कन्हैयालाल चौधरी को शपथ दिलाई गई है।