RASHTRADEEP NEWS
बीते चौबीस घंटे में बीकानेर में न्यूनतम पारा 2.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। शुक्रवार शाम को ठिठुराने वाली सर्दी भी तापमान में इसी गिरावट के कारण थी। शनिवार सुबह भी समूचे बीकानेर में कोहरा रहा। जिससे नेशनल हाइवे पर वाहनों के पहिए थमे रहे।

पश्चिमी राजस्थान के सभी जिलों में तापमान सामान्य से कम चल रहा है लेकिन बीकानेर में सर्वाधिक कम है। बीकानेर में अधिकतम तापमान में 6.1 डिग्री सेल्सियस पारा सामान्य से कम है, वहीं न्यूनतम तापमान महज 2.8 डिग्री सेल्सियस है, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। इसका असर भी शुक्रवार की रात देखने को मिला।
जिला कलेक्टर ने बीकानेर के स्कूल्स में नौ जनवरी तक छुट्टियां की है। जयपुर सहित अनेक जिलों में तेरह जनवरी तक छुट्टी रखी गई है। बीकानेर में सबसे ज्यादा सर्दी है, इसके बाद भी बच्चों को स्कूल जाने के लिए बाध्य किया जा रहा है।