RASHTRADEEP NEWS
श्रीगंगानगर की करणपुर सीट पर कांग्रेस के रूपिंदर सिंह कुन्नर ने 12 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल कर ली है। थोड़ी देर में इसकी औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। यहां से भाजपा के सुरेंद्र पाल सिंह टीटी मैदान में थे।
नई सरकार बनने के बाद पहले उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। एक राउंड को छोड़कर सभी राउंड में कुन्नर ने बढ़त बनाई रखी थी। जीत के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट कर साधा निशाना।