Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • राजस्थान की बेटी को मिला अर्जुन अवार्ड…
Image

राजस्थान की बेटी को मिला अर्जुन अवार्ड…

RASHTRADEEP NEWS

महिला घुड़सवार दिव्यकृति सिंह को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। वे देश के सबसे प्रतिष्ठित खेल पुरस्कारों में से एक अर्जुन अवॉर्ड को पाने वाली पहली महिला घुड़सवार बन गई हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में दिव्यकृति सिंह को अर्जुन अवॉर्ड प्रदान कर सम्मानित किया।

दिव्यकृति पिछले पांच वर्षों में अर्जुन अवॉर्ड पाने वाली राजस्थान की एकमात्र महिला हैं।यह घोषणा न केवल दिव्यकृति के लिए बल्कि उनके गृह राज्य राजस्थान के लिए भी गर्व का क्षण है, क्योंकि वह वर्तमान वर्ष में अर्जुन अवॉर्ड प्राप्त करने वाली क्षेत्र की एकमात्र प्रतिनिधि हैं। इक्वेस्ट्रियन में एशियाई खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *