RASHTRADEEP NEWS
राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बीजेपी सरकार और गुजरात मॉडल पर निशाना साधा है। डोटासरा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते समय कहा है कि गुजरात मॉडल ने देश को बर्बाद कर दिया। बिल किस बानो वाला गुजरात मॉडल क्या?
गुजरात मॉडल कोई मॉडल नहीं है, यह देश को बर्बाद करने का मॉडल है, जुमला है। इस जुमले से पूरा देश बर्बाद हो रहा है। राजस्थान को गुजरात मॉडल नहीं बनने देंगे। राजस्थान तो राजस्थान ही रहेगा, राजस्थान का अपना मॉडल होगा, राजस्थान के अफसर, राजनेता, यहां के लोग, बुद्धिजीवी सब सक्षम हैं। राजस्थान को गुजरात मॉडल की जरूरत नहीं है।















