RASHTRADEEP NEWS
भारतीय जनता युवा मोर्चा बीकानेर शहर की नवमतदाता अभियान की जिला बैठक हुई। यह बैठक अध्यक्ष वेद व्यास की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में युवा मोर्चा बीकानेर शहर के जिला प्रभारी राहुल सारण का कार्यकर्ताओं द्वारा माला और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।
![](https://rashtradeep.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240112-WA0011-1024x478.jpg)
जिलाध्यक्ष वेद व्यास ने बताया कि, संपूर्ण जिले में प्रदेश नेतृत्व के आहवान पर नव मतदाता अभियान सम्मेलन तथा सूची में नए नाम जुड़ने को लेकर बैठका आयोजन किया गया है। साथ ही, कि युवा मोर्चा का यह नवमतदाता अभियान आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए शुरू किया गया है। और, इसमें सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अपने-अपने मंडलों में नवमतदाता अभियान के तहत प्रथम वोट लगने वाले युवाओं का नाम जोड़ने का कार्य करें युवा मोर्चा नव मतदाता अभियान आयोजन करे।
![](https://rashtradeep.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240112-WA0009-1024x478.jpg)
जिला प्रभारी राहुल सारण ने बताया कि, सभी युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अपने-अपने मंडलों पर ज्यादा से ज्यादा नाम जुड़वाने के लिए युवाओं को प्रेरित करें वही जिले भर में युवा मोर्चा द्वारा नवमतदाता सम्मेलन का आयोजन करें। युवा मोर्चा नव मतदाता अभियान के तहत सभी संयोजको व सह संयोजकों से आग्रह किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ताओं का नाम जुड़वाने के लिए उन्हें प्रेरित करें और ज्यादा से ज्यादा नाम जुड़वा कर इस कार्यक्रम को सफल बनाने का काम करें ताकि तीसरी बार 2024 मैं यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर सरकार बनाएंगे जिसमे युवा मोर्चा कार्यकर्ता का पूर्ण योगदान हो।
![](https://rashtradeep.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240112-WA0007-1024x478.jpg)
युवा मोर्चा नव मतदाता अभियान के तहत विधानसभा संयोजक व सह संयोजक की नियुक्ति कर दी गई है। पूर्व विधानसभा से संयोजक: गजेंद्र सिंह भाटी, सह संयोजक: मदन सोनी व पश्चिम विधानसभा से संयोजक: ऋषि पारीक सह संयोजक: रोहितास व्यास को नियुक्त किया गया है।
![](https://rashtradeep.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG_20240112_151919.jpg)
साथ ही आज की बैठक में शहर जिला महामंत्री श्याम सुंदर चौधरी, उपाध्यक्ष विजय उपाध्याय, संतोष पुरोहित, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जसराज सिंवर, पंकज अग्रवाल, कवि आचार्य, गजेंद्र सिंह भाटी, धीरज पंडित, राजेंद्र जालप, देवेंद्र सिंह, भव्य दत्त भाटी, हर्ष पारीक,विमल स्वामी, ऋषि पारीक, हिमांशु अग्रवाल, शुभम, नेमीचंद तंवर आदि उपस्थित रहें।