Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • प्रदेश की इन 11 लोकसभा सीटों पर रहेगा भाजपा का फोकस…
Image

प्रदेश की इन 11 लोकसभा सीटों पर रहेगा भाजपा का फोकस…

RASHTRADEEP NEWS

भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। चुनाव को लेकर भाजपा के प्रमुख नेताओं की बैठक शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित एक होटल में हुई। इसमें प्रदेश की सभी 25 सीटों पर जीतने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार बैठक में मुख्य फोकस उन 11 लोकसभा सीटों पर रहेगा, जिनमें विधानसभा चुनाव में भाजपा कमजोर रही थी। इन 11 लोकसभा सीटों में आने वाली विधानसभा सीटों में लोकसभा वार वोट भाजपा के मुकाबले कांग्रेस को ज्यादा मिले थे।प्रमुख नेताओं की इस बैठक के तुरंत बाद शनिवार को भाजपा ने प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक भी हुए, जिसमें लोकसभा चुनाव जीतने के रोडमैप पर चर्चा हुई।

इन 11 सीटों में कांग्रेस को मिले थे ज्यादा वोटः जयपुर ग्रामीण, जालोर, झुंझुनूं, करौली-धौलपुर, नागौर, सीकर, टोंक- सवाईमाधोपुर, श्रीगंगानगर, अलवर, बांसवाड़ा, बाड़मेर। इन 11 सीटों पर भाजपा का ज्यादा फोकस रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *