RASHTRADEEP NEWS
प्रदेश कार्यालय में भाजपा की प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक से पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी मीडिया से रूबरू हुए।
जोशी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवान श्रीराम देश दुनिया के करोड़ों लोगों की आस्था का केन्द्र है, लेकिन कांग्रेस को राम के नाम से तकलीफ क्यों है, पहले सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर कहा राम पैदा नहीं हुए राम काल्पनिक है। सनातन को डेंगू, मलेरिया और एड्स कहकर गाली दी और अब 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का विरोध करना भी कांग्रेस की तुष्टीकरण की नीति ही है। संगठनात्मक बैठकें, रचनात्मक और सेवा कार्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रमों का हिस्सा है जो सिर्फ चुनावी समय में ही नहीं बल्कि लगातार चलते रहते हैं।