RASHTRADEEP NEWS
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को महाराष्ट्र में लगा बड़ा झटका। पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा पार्टी छोड़कर एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार देवड़ा इस बात से नाराज हैं कि कांग्रेस उन्हें दक्षिण मुंबई सीट से उम्मीदवार नहीं बनाएगी। फिलहाल इस सीट से उद्धव ठाकरे गुट के अरविंद सावंत लोकसभा सांसद हैं। बताया जा रहा है कि उद्धव ठाकरे यह सीट गठबंधन में शामिल कांग्रेस को नहीं देना चाहते।