Bikaner
बीकानेर युवा मोर्चा द्वारा आयोजित नव मतदाता सम्मेलन में पीएम मोदी ने किया संबोधित…
RASHTRADEEP NEWS
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष में आज बीकानेर में भारतीय जनता युवा मोर्चा बीकानेर शहर द्वारा नव मतदाता अभियान का महा सम्मेलन आयोजित किया गया। यह आयोजन बीकानेर पूर्व विधान सभा का जैन कन्या महाविद्यालय और पश्चिम विधान सभा का बेसिक कॉलेज में किया गया।
इस नव मतदाता अभियान सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संबोधित किया गया। साथ ही पीएम मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की हार्दिक बधाई दी और कहा आज का दिन भारत के जीवंत लोकतंत्र का जश्न मनाने का अवसर है।
उन्होंने कहा जो भी अभी तक मतदाता नहीं बने हैं उन लोगों को मतदाता के रूप में पंजीकरण करने के लिए प्रोत्साहित करने का भी यह दिन है। प्रधानमंत्री ने नवमतदाताओ से कहा, आने वाले 25 साल बहुत महत्वपूर्ण है इन 25 सालों में आप कई बार अपने मत अधिकारों का प्रयोग करेंगे। साथी 2047 तक भारत विकसित बन जाएगा इसका भी पीएम मोदी ने जिक्र किया और विकसित भारत बनने में भारत के युवाओं का सहयोग है। साथ ही पीएम मोदी ने 10 साल मैं जो कार्य हुए हैं उनके बारे में भी बताया। कहां कि भारत आज पूरे विश्व में बहुत ऊंचाई पर है। भारत के पासपोर्ट को काफी गर्व के साथ देखा जाता है। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार भी रिकॉर्ड स्तर पर है। यह देश में रोजगार के भी नए मौके बना रहा है। आज भारत कलेक्शन और स्कैन मुक्त भारत है। भारत आने वाले कुछ वर्षो में पूरे विश्व की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी में शामिल हो जाएगा।
बीकानेर पूर्व विधानसभा कार्यक्रम में, विधायक सिद्धि कुमारी, पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका, भाजपा शहर जिला उपाध्यक्ष भगवान सिंह मेड़तिया, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष वेदव्यास, मदन सोनी, भव्यदत्त भाटी, गणेश श्रीमाली उपस्थित रहे।
बीकानेर पश्चिम विधानसभा कार्यक्रम में, शहर भाजपा जिला अध्यक्ष विजय आचार्य, विजय उपाध्याय, श्याम सुंदर चौधरी, कमल आचार्य, नितिन हर्ष, ऋषि पारीक उपस्थित रहे।
-
Rajasthan9 months ago
केंद्र सरकार ने राजस्थान को दिया न्यू ईयर का तोहफा…
-
Rajasthan4 months ago
भजनलाल सरकार का बड़ा तोहफा, अब ये संविदाकर्मी होंगे नियमित…
-
Rajasthan7 months ago
राजस्थान सरकार ने 24,797 पदो पर निकाली बंपर भर्ती…
-
Bikaner9 months ago
बदल जाएगी बीकानेर की तस्वीर आज से शुरू होगी…
-
Rajasthan4 months ago
राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, थर्ड ग्रेड टीचर्स अब नहीं कर सकेंगे अन्य पदों पर काम, सभी के डेप्यूटेशन किए खत्म…
-
Rajasthan9 months ago
राजस्थान में भजनलाल सरकार 22 जनवरी को घोषित कर सकती अवकाश…
-
Rajasthan8 months ago
वैलेंटाइन डे को लेकर राजस्थान सरकार की नई योजना, शिक्षा मंत्री दिलावर की तैयारियां तेज…
-
Rajasthan9 months ago
राजस्थान में इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, जानिए कीमत…