RASHTRADEEP NEWS
तिरंगे को सलामी देने के बाद संघ प्रमुख ने कहा कि ‘भारत के लोगों की क्षमता असीमित है। जब यह ताकत बढ़ेगी तो यह कई कमाल कर सकती है। आज हम हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन हम तभी कुछ हासिल कर सकते हैं, जब हमारे अंदर भाईचारे की भावना होगी। हमारे देश में विविधता में एकता की परंपरा रही है। देश तभी नई ऊंचाईयों पर पहुंच सकता है, जब सभी साथ मिलकर भाईचारे की भावना से काम करें और संविधान का पालन करें।