RASHTRADEEP NEWS
राजस्थान में सरकार बदलने के बाद आईएएस अफसरों की तीन ट्रांसफर लिस्ट जारी हो चुकी है। तीन तबादला सूचियों में 114 अफसरों के ट्रांसफर हो चुके हैं और कई जिलों के कलेक्टर बदले जा चुके हैं लेकिन डेढ़ महीने के इंतजार के बाद आईपीएस अफसरों की एक छोटी सी ट्रांसफर लिस्ट जारी हुई है।
1 | संजय अग्रवाल | एडीजी, इंटेलीजेंस |
2 | आनंद श्रीवास्तव | एडीजी, आर्म्ड बटालियन |
3 | संजीब कुमार नर्जरी | एडीजी, कार्मिक |
4 | विशाल बंसल | एडीजी, कानून व्यवस्था |
5 | वीके सिंह | एडीजी, एसओजी एंड एटीएस |
6 | एस. सेंगाथिर | एडीजी, पुलिस मुख्यालय |
7 | रुपिंदन्दर सिंघ | एडीजी, जेल विभाग |
8 | भूपेंद्र साहू | एडीजी, पुलिस तकनीकी सेवाएं |
9 | बीएल मीणा | एडीजी, कम्युनिटी पुलिसिंग |
शुक्रवार 26 जनवरी की रात को राज्य सरकार ने 9 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं इनमें केवल एडीजी स्तर के अधिकारी शामिल है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से ऐसी चर्चाएं चल रही है कि आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर की एक बड़ी लिस्ट पर मंथन चल रहा है और जल्द ही 30 से ज्यादा जिलों के एसपी भी बदले जा सकते हैं।