Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • राजस्थान में इन दो केंद्रीय मंत्रियों की हो सकती हैं एंट्री…
Image

राजस्थान में इन दो केंद्रीय मंत्रियों की हो सकती हैं एंट्री…

RASHTRADEEP NEWS

भाजपा ने राजस्थान में लोकसभा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हाल ही पार्टी की केन्द्रीय और प्रदेश स्तरीय लीडरशिप ने जयपुर में लोकसभा चुनावों के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक भी की। इसमें सबसे हॉट टॉपिक रहा प्रदेश की सभी 25 सीटों पर लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करना। इस बार पार्टी को 6 सीटों पर कड़ी चुनौती दिख रही है। इसके लिए बीजेपी ने अपनी रणनीति तय कर ली है।

जिन सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़वाया गया था, उनकी सीटों पर लोकसभा चुनाव में चेहरे बदले जाएंगे। सूत्रों की मानें तो मौजूदा 24 में से 14-15 सीटों पर चेहरे बदले जा सकते हैं। बीजेपी अश्विनी वैष्णव और भूपेंद्र यादव को राजस्थान से चुनाव लड़ा सकती है।

इनमें एक हैं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जो वर्तमान में उड़ीसा से राज्यसभा सांसद हैं। जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दूसरे हैं केन्द्रीय वन पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव। यादव राजस्थान से ही राज्यसभा सांसद हैं। पार्टी उन्हें यादव बाहुल्य सीट अलवर से चुनाव मैदान में उतार सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *