Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • पूर्ववर्ती सरकार के समय की गई चिकित्सा उपकरण खरीद की होगी जांच: मंत्री गजेन्द्र सिंह…
Image

पूर्ववर्ती सरकार के समय की गई चिकित्सा उपकरण खरीद की होगी जांच: मंत्री गजेन्द्र सिंह…

RASHTRADEEP NEWS

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय हुई चिकित्सा उपकरणों की खरीद की जांच करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक कर और फाइल मंगवाकर उनके द्वारा प्रकरण की जानकारी प्राप्त की गई है। इसमें पाया गया है कि पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री के हस्ताक्षर से उक्त खरीद की गई थी।

उन्होंने कहा कि यदि जरूरी हुआ तो राज्य सरकार एसीबी से इस प्रकरण की जांच करवाएगी।चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सोमवार को विधानसभा में शून्यकाल के दौरान सदस्य श्री हनुमान बेनीवाल द्वारा अधिक कीमतों पर चिकित्सा उपकरणों की खरीद के सम्बन्ध में उठाये गए विषय पर जवाब दे रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा श्री बेनीवाल को उनके द्वारा प्रस्तुत स्थगन प्रस्ताव को अस्वीकार करते हुए विषय पर दो मिनट बोलने की अनुमति दी गई थी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *