RASHTRADEEP NEWS
राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही आज से फिर शुरू हो रही है। आज ही भजनलाल सरकार का पहला अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री के रूप में दीया कुमारी भजनलाल सरकार का पहला बजट पेश करेंगी। राजस्थान के 22 साल बाद ऐसा अवसर आया है जब मुख्यमंत्री के अलावा कोई दूसरा मंत्री बजट पेश करेगा। आने वाले दिनों लोकसभा चुनाव है। ऐसे में यह तय है कि बजट लोक लुभावना होगा। बजट में दीया कुमारी अलग अलग वर्ग के लिए बड़ी घोषणाएं कर सकती हैं।
राजस्थान में डीजल और पेट्रोल पर राज्य सरकार वेट घटा सकती है। चूंकि पूर्व में जब केंद्र सरकार ने डीजल पेट्रोल की कीमतों में कमी करने के बाद राज्य सरकारों से वेट घटाने की अपील की थी। उन दिनों भाजपा शासित राज्यों ने वेट घटाया लेकिन पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वैट कटौती नहीं की। बीजेपी ने गहलोत के अड़ियल रवैये की काफी आलोचना भी की थी। अब प्रदेश में सरकार बदल गई है और लोकसभा चुनाव भी नजदीक है। ऐसे में वैट कटौती तय मानी जा रही है।



















