RASHTRADEEP NEWS
राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने सोमवार रात राजस्थान से दो उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। मदन राठौड़ और चुन्नीलाल गरासिया को उम्मीदवार बनाया है।

मदन राठौड़ पाली की सुमेरपुर विधानसभा सीट से दो बार विधायक रहे हैं। 2003 में पहली बार विधायक बने थे। वहीं 2013 में दूसरी बार विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे। 2013 से 2018 में सरकारी उप मुख्य सचेतक रहे थे।विधानसभा चुनाव-2023 में भाजपा ने टिकट नहीं तो सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरने की तैयारी थी। हालांकि पार्टी की मान-मनुहार के बाद वे मान गए थे और नाम वापसी कर ली थी। बताया जा रहा है कि इसी का परिणाम रहा कि उन्हें राज्यसभा में भेजा जा रहा है। गौरतलब है कि भाजपा में भी संगठन के तौर पर लंबे समय से काम रह रहे हैं।

मदन राठौड़
चुन्नीलाल गरासिया राजस्थान सरकार में मंत्री रहे हैं। संगठन में कई पदों पर रहे। बीजेपी एसटी मोर्चे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। गरासिया वर्तमान में बीजेपी में प्रदेश उपाध्यक्ष है।

चुन्नीलाल गरासिया














