Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • शंभू बॉर्डर पर फायरिंग से बिगड़े हालात, नारे लगाते तोड़ डाले बैरिकेड, देखे विडियो…
Image

शंभू बॉर्डर पर फायरिंग से बिगड़े हालात, नारे लगाते तोड़ डाले बैरिकेड, देखे विडियो…


RASHTRADEEP NEWS

MSP पर फसलों की खरीद की गारंटी समेत 12 सूत्री मांगों के समर्थन में दिल्ली आ रहे पंजाब के किसानों की पंजाब-हरियाणा की सीमा शंभू बॉर्डर पर पुलिस से भिड़ंत हो गई है। पुलिस ने किसानों को हरियाणा में दाखिल होने से रोकने के लिए बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर रखी है, जिसे किसानों ने तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस और किसानों में भिड़ंत हो गई। बैरिकेडिंग तोड़ता देख पुलिस ने किसानों पर कई राउंड आंसू गैस के गोले दागे हैं। इससे हालात और बिगड़ गए हैं।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुलिस प्रदर्शनकारियों पर गोले दाग रही है। इसके बाद प्रदर्शनकारी किसान भागते दिख रहे हैं। एक अन्य वीडियो में किसानों को नारा लगाते हुए ट्रैक्टर के सहारे बैरिकेडिंग हटाते हुए देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *