


भारतीय जनता पार्टी जन आक्रोश यात्रा खाजूवाला विधासभा के पुगल तहसील के अमरपुरा से शुरू हुई यह जन आक्रोश रथ यात्रा भुट्टो का कुआ, शिवनगर, रावत आबादी, डेलीतलाई,सम्मेवाला तक चली अमरपुरा गांव मे लोगों ने विधालय में अध्यापकों की कमी को लेकर जन आक्रोश व्यक्त किया और कहा गहलोत सरकार अध्यापक नहीं लगा सकती तो आमजन का क्या भला करेगी यह शिक्षा मंत्री का गृह जिला हैं जिले मे शिक्षा व्यवस्था के हालत खराब है जन आक्रोश यात्रा में यात्रा संयोजक देवीलाल मेघवाल पुर्व संसदीय सचिव डॉ विश्वनाथ मेघवाल मण्डल अध्यक्ष कांशीराम जाखड़ एडवांस टीम संयोजक बच्चन सिंह राठौड़ भीमससिह ने जन आक्रोश यात्रा को सम्बोधित किया। जन आक्रोश रथयात्रा में गाव गांव ढाणियों में गहलोत सरकार खिलाफ भयंकर आक्रोश है आज के मुख्य वक्ता जिला कार्यसमिति सदस्य सवाई सिंह तंवर ने सम्बोधित करते हुए कहां आज गांवों में लाईट केवल 3- 4 घण्टे ही आती केन्द्र सरकार की नरेंद्र मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री आवास में हजारों लोगों को घर दिया जल जीवन मिशन में शुद्ध पेयजल के गांव ढाणियों में बड़ी टंकियां बनाई महिलाओं को गैस कनेक्शन फ्री में दिये लेकिन गहलोत की कांग्रेस सरकार में खेतीहर मजदूर के साथ आमजन दुःखी है यात्रा संयोजक देवीलाल मेघवाल ने कहा जन आक्रोश यात्रा प्रत्येक व्यक्ति की मन की यात्रा बने, हर जन की यात्रा बने यह सुनिश्चित करना है। यह सब कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि यह यात्रा बीकानेर जिले की सबसे ऐतिहासिक यात्रा बने। इस यात्रा में अधिक से अधिक जनभागीदारी हो रही है गहलोत सरकार से लोग पुरी तरह त्रस्त है हमें जनता तक यह बात ले जानी है यह हमे सुनिश्चित करना है यात्रा में संयोजक देवीलाल मेघवाल पुगल मण्डल अध्यक्ष कांशीराम जाखड़ खीरदान चारण राकेश सहोत्रा अमित ज्याणी कमलसिंह सुरेश सुथार प्रताप सिंह विशालसिह भोजराज सिंह शंकर मेघवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए