RASHTRADEEP NEWS
राजस्थान के नागौर जिले के डेगाना शहर से वीभत्स घटना सामने आई है। विश्वकर्मा जयंती की शोभायात्रा में कई शामिल लोगों को एक बेकाबू गाड़ी ने पीछे से आकर टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि विश्वकर्मा जयंती के मौके पर शहर में रैली निकाली जा रही थी। तभी रैली के पीछे से अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी ने कई लोगों को कुचल दिया। जिसमें करीब आठ लोग गंभीर घायल बताए जा रहे है। सूचना के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और घटना का जायजा लिया।
बता दें कि विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में डेगाना शहर में रैली निकाली जा रही थी। तभी एक बेकाबू बोलेरो गाड़ी ने अनियंत्रित होकर कई लोगों को कुचल दिया। जिसमें कई गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक के सहित दो लोगों की मौत की सूचना मिल रही है। जानकारी के मुताबिक, बोलेरो चालक को अचानक अटैक या बेहोशी आने की वजह से घटना घटित हुई। इस घटना से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। उग्र भीड़ ने बोलेरो चालक ड्राइवर को रेफर करते समय एंबुलेंस के आगे विरोध प्रदर्शन किया। उप जिला अस्पताल में हजारों की संख्या में लोगों की उमड़ी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। जिसके बाद लोगों का आक्रोश शांत करवाया गया। इस मौके पर डीएसपी रामेश्वरलाल सहारण एवं तहसीलदार संजय कुमार भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे।